Thursday, October 10, 2019


    • ab sabse jyada upgrah saturn ke paas hai......    10.10.2019

    • वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि शनि ग्रह के चारों तरफ 100 से ज्यादा चांद हैं. (फोटो-नासा/जेपीएल)








    अब शनि ग्रह के पास मिले 82 चंद्रमा
अंतरिक्ष अंतहीन आश्चर्यों से भरा हुआ है. यहां कभी भी नए खुलासे हो सकते हैं. अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के शनि ग्रह (Saturn) के 20 नए चद्रंमाओं की खोज की है. अब शनि के पास कुल मिलाकर 82 चांद हो गए हैं. इसके पहले सबसे ज्यादा चांद होने का ताज बृहस्पति के पास था. उसके चारों तरफ 79 चांद चक्कर लगा रहे हैं. हालांकि, अब भी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का अंदेशा है कि शनि के चारों तरफ 100 से ज्यादा चांद है.

अंतरिक्ष विज्ञानियों का दावा है कि शनि ग्रह के चारों तरफ खोजे गए नए 20 चंद्रमाओं में से 17 शनि ग्रह के घूमने की दिशा से उलटी दिशा में चक्कर लगा रहे हैं. वहीं, तीन शनि की ग्रह की दिशा में उसके साथ चक्कर लगा रहे हैं. अब वैज्ञानिकों ने शनि के चंद्रमाओं का नाम रखने के लिए कॉन्टेस्ट भी शुरू किया है. इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन ने इस प्रतियोगिता की घोषणा की है. कॉर्नेगी इंस्टीट्यूट फॉर साइंसेज के वैज्ञानिकों के अनुसार शनि ग्रह के जो नए चांद मिले हैं उनकी परिधि 5 किमी से ज्यादा है. पिछले साल भी 12 चांद खोजे गए थे.


No comments:

Post a Comment

ab sabse jyada upgrah saturn ke paas hai......    10.10.2019 अब शनि ग्रह के पास मिले 82 चंद्रमा अंत...